સિંધુ ઘાટી ની સભ્યતા વીસે પ્રશ્નોતરી

पोस्ट By ⛱✍🏻 જ્ઞાન કી દુનિયા✍🏻⛱ निकुंज

सिंधु घटी सभ्यता

● इतिहास का पिता किसे समझा जाता है
🏹🏹— हेरोडोटस

● जिस काल में मानव की घटनाओं का कोई लिखित वर्णन नहीं होता, उस काल को क्या कहा जाता है
🏹— प्रागैतिहासिक काल

● मानव जीवन की घटनाओं का लिखित वर्णन क्या कहलाता है
🏹— इतिहास

● आग का अविष्कार किस युग में हुआ
🏹— पुरापाषण युग में

● पुरापाषण युग में मानव की जीविका का मुख्य आधार क्या था
🏹— शिकार करना

● पहिए का अविष्कार किस युग में हुआ
🏹— नवपाषण युग में

● हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम कौन-सा है
🏹— सिंधु घाटी की सभ्यता

● सिंधु की सभ्यता का काल क्या माना जाता है
🏹— 2500 ई. पू. से 1750 ई.पू.

● सिंधु की घाटी सभ्यता में सर्वप्रथम घोड़े के अवशेष कहाँ मिले
🏹— सुरकोटदा

● सिंधु की घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था
🏹— व्यापार

● हड़प्पा की सभ्यता किस युग की सभ्यता थी
🏹— कांस्य युग

● सिंधु की घाटी सभ्यता में घर किससे बने थे
🏹— ईंटों से

● हड़प्पा के लोग कौन-सी फसल में सबसे आगे थे
🏹— कपास

● हड़प्पा की सभ्यता की खोज सर्वप्रथम किसने की
🏹— दयाराम साहनी

● सिंधु सभ्यता का प्रमुख बंदरगाह कौन-सा था
🏹— लोथल (गुजरात)

● सिंधु की घाटी सभ्यता का स्थल ‘कालीबंगा’ किस प्रदेश में है
🏹— राजस्थान में

● हड़प्पा की सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई थी
🏹— 1921 ई.

● हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति कैसी थी
🏹— उचित समतावादी

● नखलिस्तान सिंधु सभ्यता के किस स्थल को कहा गया है
🏹— मोहनजोदड़ो

● हड़प्पा की सभ्यता में हल से खेत जोतने का साक्ष्य कहाँ मिला
🏹— कालीबंगा

● सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस स्थान से प्राप्त हुआ
🏹— कालीबंगा

● सिंधु की सभ्यता में एक बड़ा स्नानघर कहाँ मिला
🏅— मोहनजोदड़ो में

● सिंधु सभ्यता की मुद्रा पर किस देवता का चित्र अंकित था
🏅— आघशिव

● मोहनजोदड़ो को एक अन्य किस नाम से जाना जाता है
🏅— मृतकों का टीला

● सैंधव स्थलों के उत्खन्न से प्राप्त मोहरों पर किस पशु का प्रकीर्णन सर्वाधिक हुआ
🏅— बैल

● सिन्धु सभ्यता का कौन-सा स्थान भारत में स्थित है
🏅— लोथल

● भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर कौन-सा था
🏅— हड़प्पा

● भारत में चाँदी की उपलब्धता के साक्ष्य कहाँ मिले
🏅— हड़प्पा की संस्कृति में

● मांडा किस नदी पर स्थित था
🏅— चिनाब पर

● हड़प्पा की सभ्यता का प्रमुख स्थल रोपड़ किस नदी पर स्थित था
🏅— सतलज नदी

● हड़प्पा में एक अच्छा जलप्रबंधन का पता किस स्थान से चलता है
🏅— धोलावीरा से

● सिंधु सभ्यता के लोग मिट्टी के बर्तनों पर किस रंग का प्रयोग करते थे🏅— लाल रंग

● सिंधु घाटी की सभ्यता किस युग में थी
🏅— आद्य-ऐतिहासिक युग में

● सिंधु घाटी का सभ्यता की खोज में जिन दो भारतीय लोगों के नाम जुड़े हैं, वे कौन हैं
🏅— दयाराम साहनी और आर.डी. बनर्जी

● सिंधु घाटी सभ्यता की प्रमुख फसल कौन-सी थी
🏅— जौ एवं गेहूँ

● हड़प्पा की समकालीन सभ्यता रंगपुर कहाँ है
🏅— सौराष्ट्र में

● हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की खुदाई किसने कराई
🏅— सर जॉन मार्शल

● सिंधु सभ्यता के लोग सबसे अधिक किस देवता में विश्वास रखते थे
🏅— मातृशक्ति

● हड़प्पा की सभ्यता में मोहरे किससे बनी थी
🏅— सेलखड़ी से

● किस स्थान से नृत्य मुद्रा वाली स्त्री की कांस्य मूर्ति प्राप्त हुई
🏅— मोहनजोदड़ो से

● मोहनजोदड़ो इस समय कहाँ स्थित है
🏅— सिंध, पाकिस्तान

● हड़प्पावासियों ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया
🎖— ताँबे का

● स्वतंत्रता के बाद भारत में हड़प्पा के युग के स्थानों की खोज सबसे अधिक किस राज्य में हुई
🎖— गुजरात

● हड़प्पा के निवासी किस धातु से परिचित नहीं थे
🎖— लोह से

● हड़प्पा की सभ्यता किस युग की सभ्यता थी
🎖— ताम्रयुग

● हड़प्पा का प्रमुख नगर कालीबंगन किस राज्य में है
🎖— राजस्थान में

● हड़प्पा के निवासी किस खेल में रूचि रखते थे
🎖— शतरंज

● हड़प्पा के किस नगर को ‘सिंध का बाग’ कहा जाता था
🎖— मोहनजोदड़ो को

● मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ क्या है
🎖— मृतकों का टीला

● हड़प्पा के निवासी घरों एवं नगरों के विन्यास के लिए किस पद्धति को अपनाते थे
🎖— ग्रीड पद्धति को

ટિપ્પણીઓ નથી:

ટિપ્પણી પોસ્ટ કરો